script25 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा हुआ सोना, चांदी भी 100 रुपए प्रति किलो चमकी | Gold Silver rate today gold costly by 25 rupee silver by 100 | Patrika News
कारोबार

25 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा हुआ सोना, चांदी भी 100 रुपए प्रति किलो चमकी

सोना स्टैंडर्ड 25 रुपए चमककर 33,125 रुपए प्रति दस ग्राम पर और सोना बिटुर भी इतना ही चढक़र 32,975 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 25,400 रुपए पर टिकी रही।

नई दिल्लीJan 15, 2019 / 03:33 pm

Ashutosh Verma

Gold Silver Rate

25 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा हुआ सोना, चांदी भी 100 रुपए प्रति किलो चमकी

नर्इ दिल्ली। वैश्विक गिरावट के बावजूद स्थानीय बाजार में मांग निकलने से सोने के भाव लगातार दूसरे दिन बढ़े हैं। सोना स्टैंडर्ड 25 रुपए चमककर 33,125 रुपए प्रति दस ग्राम पर और सोना बिटुर भी इतना ही चढक़र 32,975 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 25,400 रुपए पर टिकी रही। औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी हाजिर 100 रुपए की बढ़त में 40,200 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गयी। भविष्य में दाम बढऩे की उम्मीद में चांदी वायदा भी 300 रुपए की बढ़त के साथ 39,920 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 77 हजार और 78 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।


विदेशी बाजार का भाव

विश्लेषकों के मुताबिक, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के टूटने से विदेशी बाजारों में सोने की चमक बढ़ी लेकिन इस पर मुनाफावसूली अधिक हावी हो गयी जिससे दबाव बढ़ गया। हालांकि, डॉलर की तुलना में रुपये के 71 रुपये प्रति डॉलर के नीचे लुढक़ने से स्थानीय बाजार में इसके भाव बढ़े रहे। अतर्राष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 2.20 डॉलर की गिरावट में 1,289.05 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिकी सोना वायदा भी 3.00 डॉलर की गिरावट के साथ 1,288.05 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चाँदी हाजिर 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 15.58 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी।


दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) इस प्रकार रहे:-

सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,125
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,975
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 40,200
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 39,920
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 77,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :78,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 25,400

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।

Home / Business / 25 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा हुआ सोना, चांदी भी 100 रुपए प्रति किलो चमकी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो