नई दिल्ली।लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ( LIC ) शेयर बाजार ( share market ) में पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले से ज्यादा निवेश करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जहां एलआईसी ने पिछले वित्त वर्ष में कुल 68,620 करोड़ रुपए का निवेश किया था, इस बार यह रकम 72 हजार करोड़ रुपए के आसपास जा सकती है।आपको बता दें कि एलआईसी की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।