हाल ही में बोइंग ने कहा था कि वह एयरक्राफ्ट को फिर से उड़ान संचालन की अनुमति प्रमाणित कराने के लिए भारत के डीजीसीए सहित वैश्विक एविएशन रेगुलेट्र्स के साथ संपर्क में है। कोटेश्वर ने कहा, "मैक्स की वापसी हमें संचालन की सुनिश्चितता प्रदान करने के साथ-साथ 737 एनजीएस पर हमारी निर्भरता को कम करने में मदद करेगी।" उन्होंने कहा, "इसके बंद हो जाने के चलते ना सिर्फ हमें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा बल्कि इससे हमारी विकास और विस्तार की योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।"