गोधवानी और सिंह के अलावा ईओडब्ल्यू ने पिछले महीने आरोपी के भाई शिविंदर, कवि अरोरा और सुनील सक्सेना को भी गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने रेलिगेयर एंटरप्राइजेज को 2,397 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाया। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि रेलिगेयर पर पूरा नियंत्रण रखने वाले आरोपियों ने अपने ऋणों के निपटान के माध्यम से फर्म को आर्थिक रूप से कमजोर स्थिति में डाला।