22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Elon Musk के एक Tweet से लोखों निवेशक कंगाल, अब मिल सकता है 2.6 बिलियन डॉलर का मुआवजा, जानिए पूरा मामला

Market Manipulation: शुक्रवार को अमेरिकी अदालत ने एलन मस्क को ट्वीटर डील से पहले दायर किए गए मुकदमें में दोषी मानते हुए जुर्माना लगाया।

2 min read
Google source verification
elon musk twitter deal fraud jury verdict shareholder 2.6 billion compensation

Musk पर 2.6 बिलियन डॉलर का जुर्माना। फोटो: एआइ

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक फेडरल जूरी (अदालत) ने शुक्रवार को फैसला दिया कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने 2022 में ट्विटर डील के दौरान शेयरधारकों को गुमराह किया था। जूरी के मुताबिक, मस्क ने सोशल मीडिया कंपनी के शेयर की कीमत गिराने की कोशिश की ताकि वह 44 अरब डॉलर की डील को दोबारा तय कर सकें या उससे बाहर निकल सकें। हालांकि, जूरी ने यह भी कहा कि मस्क निवेशकों को धोखा देने की किसी बड़ी साजिश में शामिल नहीं थे।

क्या था पूरा घटनाक्रम, जानिए

एलन मस्क ने अप्रैल 2022 में एलान किया कि वो Twitter को 44 अरब डॉलर में खरीद रहे हैं। दुनिया चौंक गई और Twitter के शेयरधारक खुश हो गए। लेकिन यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिकी क्योंकि अगले कुछ महीनों में Musk ने जो किया, उसने लाखों छोटे निवेशकों को भारी नुकसान पहुंचाया।

मई 2022 में Musk ने अचानक ट्वीटर पर दो ट्वीट किए और एक Podcast में बयान दिया। उन्होंने कहा कि ट्वीटर पर फेक अकाउंट यानी Bots की संख्या बहुत ज्यादा है, लगभग 20 फीसदी से भी अधिक। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक ट्वीटर यह साबित नहीं करता कि Bots कुल यूजर्स के 5 फीसदी से कम हैं, तब तक यह डील 'temporarily on hold' है। बस इन्हीं कुछ शब्दों ने बाजार में तूफान ला दिया।

ट्वीटर के शेयर धड़ाम से गिरने लगे। जिन निवेशकों ने Musk के बयान के बाद घबराकर अपने शेयर बेच दिए, उन्हें करोड़ों का नुकसान हुआ। Musk कभी डील में थे, कभी बाहर। कंपनी के कर्मचारी, अधिकारी और निवेशक सभी अनिश्चितता में जी रहे थे। आखिरकार अदालत ने Musk को डील पूरी करने पर मजबूर किया और अक्टूबर 2022 में उन्होंने ट्वीटर खरीद लिया, जिसे बाद में उन्होंने 'X' नाम दे दिया।

मस्क दोषी, पर बड़े घोटाले से बरी

सैन फ्रांसिस्को की फेडरल कोर्ट में दो हफ्ते की सुनवाई हुई। Musk खुद गवाही देने आए, ट्वीटर के तत्कालीन अधिकारी भी कटघरे में खड़े हुए। जूरी ने तीन में से दो आरोपों में Musk को दोषी पाया। जूरी ने माना कि Musk ने जानबूझकर ट्वीटर शेयरधारकों को गुमराह किया ताकि शेयर की कीमत गिरे और वो या तो डील से पीछे हट सकें या सस्ते में रीनेगोशिएट कर सकें। हालांकि जूरी ने यह माना कि Musk किसी बड़े 'scheme to defraud' यानी संगठित धोखाधड़ी में शामिल नहीं थे।

मात्र 2.6 अरब डॉलर की सजा

निवेशकों के वकील मार्क मोलम्फी के अनुसार शेयरधारकों को लगभग 2.6 अरब डॉलर यानी करीब 21,700 करोड़ रुपये का मुआवजा मिल सकता है। इसमें से 2.1 अरब डॉलर Stock Damages के रूप में और $500 मिलियन Options Damages के रूप में होगा। अदालत ने प्रति शेयर प्रतिदिन 3 से 8 डॉलर तक का नुकसान स्वीकार किया।

सबसे बड़ा सवाल यह है, क्या यह सच में कोई बड़ी सजा है? Bloomberg के मुताबिक फैसले के दिन Musk की कुल संपत्ति 661.1 अरब डॉलर थी। यानी 2.6 अरब डॉलर उनकी कुल दौलत का मुश्किल से 0.4 फीसदी है।

मस्क कर सकते है अपील

वादी के वकील जोसेफ कॉचेट ने फैसले के बाद कहा कि यह जीत सिर्फ ट्वीटर निवेशकों के लिए नहीं है बल्कि पूरे पब्लिक मार्केट के लिए एक संदेश है कि अमीर और ताकतवर होना कानून से ऊपर नहीं होता। इस केस ने साबित किया कि एक सामूहिक मुकदमे के जरिए आम निवेशक भी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति को अदालत में खींच सकते हैं और जिता भी सकते हैं। लेकिन दूसरी तरफ, Musk के वकीलों ने तुरंत अपील का ऐलान कर दिया है। यानी यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई। ऊपरी अदालत में इस फैसले को पलटने की कोशिश होगी।