5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों ने खाई पलटी, जानिए आज बड़े ज्वैलर्स क्या भाव बेच रहे 24, 22, 18, 14 कैरेट गोल्ड

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में मंगलवार दोपहर तेजी देखी जा रही है। चांदी की कीमतें भी हरे निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। वैश्विक बाजार में भी आज तेजी देखी जा रही है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

May 05, 2026

Gold Rate Today

सोने में तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Rate Today: घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार सुबह सोने की कीमतें गिरावट के साथ ट्रेड कर रही थीं, लेकिन दोपहर आते-आते कीमतें हरे निशान पर आ गईं। चांदी के साथ भी ऐसा ही हुआ। मंगलवार दोपहर एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का भाव 0.31 फीसदी या 467 रुपये की बढ़त के साथ 1,49,806 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 0.87 फीसदी या 2116 रुपये की बढ़त के साथ 2,46,011 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

हाजिर बाजार में सोने के भाव

सोने के घरेलू हाजिर भाव की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज मंगलवार को 24 कैरेट सोना 1,47,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट सोना 1,44,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 20 कैरेट सोना 1,31,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 18 कैरेट सोना 1,19,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 14 कैरेट सोना 95,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

तनिष्क में सोने का भाव

तनिष्क मंगलवार, 5 मई 2026 को 22 कैरेट सोना 1,37,150 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 1,12,210 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,49,620 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का रेट

कल्याण ज्वैलर्स में आज मंगलवार, 5 मई को 24 कैरेट सोना 1,49,180 रुपये प्रति 10 ग्राम में, 22 कैरेट सोना 1,36,750 रुपये प्रति 10 ग्राम में, 18 कैरेट सोना 1,11,890 रुपये प्रति 10 ग्राम में और 14 कैरेट सोना 87,020 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

ज्वैलर24 कैरेट (₹/10 ग्राम)22 कैरेट (₹/10 ग्राम)18 कैरेट (₹/10 ग्राम)14 कैरेट (₹/10 ग्राम)
Tanishq₹1,49,620₹1,37,150₹1,12,210
Kalyan Jewellers₹1,49,180₹1,36,750₹1,11,890₹87,020
Malabar Gold & Diamonds₹1,49,180₹1,36,750
Joyalukkas₹1,49,180₹1,36,750₹1,11,890

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज 22 कैरेट सोने का रेट 1,36,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 24 कैरेट सोने का रेट 1,49,180 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जोयालुक्कास में सोने के भाव

जोयालुक्कास में आज मंगलवार, 5 मई को 24 कैरेट सोना 1,49,180 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 22 कैरेट सोने का रेट 1,36,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का रेट 1,11,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।