
पवन जायसवाल, पत्रिका डॉट कॉम में Content Strategist के पद पर कार्यरत हैं। ये यहां बिजनेस सेक्शन के टीम लीड हैं। कंटेंट एडिटिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग, रिपोर्टिंग और वीडियोज में इनका अच्छा अनुभव है। बिजनेस के जटिल विषयों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में इन्हें महारथ हासिल है। ये यहां इकोनॉमी, टैक्स, पर्सनल फाइनेंस, कॉर्पोरेट इश्यूज, कमोडिटी, सेविंग्स एंड इन्वेस्टमेंट, इंश्योरेंस, बैंकिंग एंड लोन, म्यूचुअल फंड, शेयर मार्केट और इंडस्ट्री से रिलेटेड विषयों पर आर्टिकल्स लिखते हैं। शेयर मार्केट और कमोडिटी में इनकी एक्सपर्टीज है। सिर्फ भारत ही नहीं, ग्लोबल इकोनॉमी से जुड़े मुद्दों को भी ये कवर करते हैं। इनकी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अच्छी पकड़ है। इन्होंने कल्चरल, स्टार्टअप और स्टिंग एंड एक्सपोज कैटेगरी में भी रिपोर्टिंग की है। इन्हें पत्रकारिता जगत में 10 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने साल 2025 में पत्रिका डॉट कॉम जॉइन किया था। इससे पहले ये इंडिया टीवी (चीफ सब एडिटर), टाइम्स ग्रुप (सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर), टीवी9 नेटवर्क (सीनियर सब एडिटर), दैनिक जागरण (सब ए़डिटर), TFI मीडिया (एसोसिएट एडिटर) और दैनिक भास्कर (सिटी रिपोर्टर) में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। रिपोर्टर रहते हुए इन्होंने स्टिंग एंड एक्सपोज कैटेगरी में काफी साहसिक पत्रकारिता की है। इसके बाद से ये बिजनेस बीट कवर कर रहे हैं। इन्हें 5 बार JNM Stellar Performers Award मिल चुका है। इन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान, नई दिल्ली से की है। यहां से इन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। मीडिया क्षेत्र में आने से पहले इन्होंने Electrical Engineering भी की है। इन्होंने UNICEF और सेंटर ऑफ मास कम्युनिकेशन यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान द्वारा आयोजित जर्नलिज्म वर्कशॉप में भी भाग लिया है। इसके अलावा इन्होंने बेसिक्स ऑफ स्टॉक मार्केट, फंडामेंटल एनालिसिस, टेक्निकल एनालिसिस और आर्ट ऑफ वेल्यू इन्वेस्टिंग विषयों पर ऑनलाइन कॉर्स भी लिये हैं। पवन बिजनेस कैटेगरी से जुड़े विषयों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। इन्हें इस क्षेत्र में अच्छा अनुभव भी है। ये हर मुद्दे की बारीकी से पड़ताल करते हैं और पूरी रिसर्च के साथ विश्वसनीय और तथ्यपरक सामग्री पाठकों तक पहुंचाते हैं। आप इनसे pawan.jayaswal@in.patrika.com पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अवाला आप इनसे निम्न प्लेटफॉर्म्स पर भी संपर्क कर सकते हैं: LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/pawan-jayaswal-624069141 Facebook: https://www.facebook.com/pawan.jayaswal.9/ Twitter (X): JAYASWALPAWAN
1
2
3
4
5
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special
बिहार चुनाव
Sawan Special: सावन में बदल जाता है छत्तीसगढ़ का स्वाद! फलाहार से लेकर देसी व्यंजनों तक की खास कहानी

