2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Stock Market: क्रूड ऑयल में बड़ी गिरावट से उछला मार्केट, सेंसेक्स 800 पॉइंट ऊपर, जानिए किन शेयरों में आई तेजी

Stock Market Today: शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी निफ्टी ऑयल एंड गैस में 2.99 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.14 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.68 फीसदी और निफ्टी मेटल में 1.48 फीसदी की तेजी दिखाई दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 2 Nov 2026, 10:17 AM IST

Share Market Today

शेयर बाजार बढ़त लेकर खुला है। (PC: AI)

भारतीय शेयर बाजार आज भारी बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 719 अंक की बढ़त के साथ 75,178.24 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 36 मिनट पर सेंसेक्स 1.17 फीसदी या 874 अंक की बढ़त के साथ 75,353 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 1.17 फीसदी या 267 अंक की बढ़त के साथ 23,319 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

ऑयल एंड गैस शेयरों में आई तेजी

शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी ऑयल एंड गैस शेयरों में देखने को मिली। निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स 3.57 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा। निफ्टी सीमेंट में 1.64 फीसदी की तेजी देखने को मिली। निफ्टी केमिकल्स 1.02 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा। इसके अलावा, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.92 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 1.10 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.92 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.21 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.62 फीसदी और निफ्टी ऑटो में 1.05 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत बदलाव (%)
रिलायंस इंडस्ट्रीज1,235.60+6.07
टाटा स्टील174.15+3.91
मैक्स हेल्थकेयर891.60+3.67
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज211.61+3.48
कोल इंडिया401.60+3.24
एनटीपीसी325.95+3.07
मारुति सुजुकी11,715.00+2.79
टीवीएस मोटर (TMPV)272.80+2.79
एशियन पेंट्स2,361.10+1.77
टीसीएस2,546.50+1.75
एचसीएल टेक्नोलॉजीज1,452.20+1.69
हिंदुस्तान यूनिलीवर1,894.50+1.60
श्रीराम फाइनेंस836.25+1.59
अल्ट्राटेक सीमेंट11,219.00+1.58
सोर्स- एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 55 मिनट

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी गिरावट

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत बदलाव (%)
सन फार्मा1,760.70-0.96
अपोलो हॉस्पिटल्स8,376.00-0.85
अडानी पोर्ट्स1,837.70-0.66
आयशर मोटर्स7,174.00-0.64
इंफोसिस1,177.90-0.60
बजाज ऑटो10,292.00-0.56
ट्रेंट3,006.00-0.37
आईसीआईसीआई बैंक1,393.30-0.34
एक्सिस बैंक1,213.00-0.33
टेक महिंद्रा1,784.90-0.33
बीएसई3,505.50-0.14
एचडीएफसी लाइफ524.20-0.13
सोर्स- एनएसई, समय- सुबह 10 बजे

कच्चे तेल में गिरावट से मार्केट को मिला सपोर्ट

सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड 3.09 फीसदी या 3.50 डॉलर की गिरावट के साथ 109.9 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, WTI क्रूड 3.12 फीसदी या 3.25 डॉलर की गिरावट के साथ 100.9 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)