3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Silver Price Today: अमेरिका की एक एयर स्ट्राइक और फिर से टूट गए सोना-चांदी, सिल्वर वायदा 1.80 लाख के नीचे आई, जानिए रेट्स

Gold Price Today: अमेरिका ने केशम द्वीप पर गुप्त तरीके से एयर स्ट्राइक की है। इससे मिडिल ईस्ट में एक बार फिर संघर्ष बढ़ गया है। इससे यूएस फेड रेट हाइक की उम्मीदें बढ़ सकती हैं, जो सोने की कीमतों पर दबाव डालता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 3 Nov 2026, 11:37 AM IST

Gold Price Today

सोने की कीमतों में गिरावट आई है। (PC: AI)

Gold Rate Today: सोमवार को आई तेजी के बाद सोने-चांदी की कीमतों में फिर से गिरावट आ गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दोनों धातुएं बड़ी गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखी हैं। वहीं, वैश्विक बाजार में भी कीमतें काफी गिर गई हैं। घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार सुबह सोने का वायदा भाव गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 0.90 फीसदी या 1261 रुपये की गिरावट के साथ 1,38,925 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी में आई भारी गिरावट

चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कीमतें 1.80 लाख रुपये से नीचे आ गई हैं। एमसीएक्स पर सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी 2.47 फीसदी या 4540 रुपये की गिरावट के साथ 1,79,239 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

वैश्विक बाजार में भी टूटा सोना

वैश्विक बाजार में भी सोने के भाव काफी नीचे आ गए हैं। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.84 फीसदी या 33.30 डॉलर की गिरावट के साथ 3,936.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.55 फीसदी या 21.66 डॉलर की गिरावट के साथ 3,924.67 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

चांदी की वैश्विक कीमतों में बड़ी गिरावट

चांदी की वैश्विक कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 2.43 फीसदी या 1.24 डॉलर की गिरावट के साथ 49.65 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं, सिल्वर स्पॉट 2.17 फीसदी या 1.10 डॉलर की गिरावट के साथ 49.53 डॉलर प्रति औंस रह गया है।

अमेरिका के ईरान पर हमले बने गिरावट की वजह

अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट के मुहाने पर स्थित केशम द्वीप पर गुप्त तरीके से एयर स्ट्राइक की है। इससे मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है और सैन्य अभियान फिर से शुरू होने की उम्मीद है। हाल में इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप से चुनावों के बाद ईरान पर नए तरीके से हमले शुरू करने का आग्रह किया था। अमेरिका की इस एयर स्ट्राइक के बाद क्रूड ऑयल में मामूली तेजी देखने को मिली। साथ ही यूएस फेड रेट हाइक की संभावनओं को भी बल मिला है, जो सोने के लिए अच्छी खबर नहीं है। यही कारण है कि कीमतों में गिरावट देखने को मिली।