2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

EPFO WhatsApp Service: आप वाट्सएप से भी डाउनलोड कर सकते हैं अपनी PF पासबुक, जान लीजिए प्रोसेस

EPFO ने कर्मचारियों के लिए WhatsApp सेवा शुरू की है। अब सदस्य आधिकारिक नंबर पर 'Hi' भेजकर PF बैलेंस, पिछले पांच ट्रांजैक्शन और पासबुक की जानकारी पा सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 2 Nov 2026, 5:43 PM IST

EPFO WhatsApp Service

ईपीएफओ वाट्सएप सर्विस शुरू हो गई है। (PC: AI)

नौकरीपेशा लोगों के लिए अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक करना और पासबुक डाउनलोड करना अब आसान हो सकता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वाट्सएप के जरिए पीएफ से जुड़ी जानकारी पाने की नई सुविधा शुरू की है। इसके तहत कर्मचारी अपना पीएफ बैलेंस देख सकेंगे, खाते में हुए पिछले पांच लेनदेन की जानकारी ले सकेंगे और पासबुक डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें हर बार ईपीएफओ के मेंबर पोर्टल पर लॉगिन करने की जरूरत नहीं होगी।

ईपीएफओ का वाट्सएप नंबर

इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए ईपीएफओ के आधिकारिक वाट्सएप नंबर +91 8796441800 पर 'Hi' मैसेज भेजना होगा। इसके बाद चैटबॉट के निर्देशों का पालन करके जरूरी जानकारी हासिल की जा सकती है।

वाट्सएप पर EPFO की कौन-कौन सी सेवाएं मिलेंगी?

  • PF बैलेंस चेक कर सकते हैं।
  • पिछले 5 ट्रांजैक्शन देखे सकते हैं।
  • EPF पासबुक डाउनलोड कर सकते हैं।
  • PMVBRY से जुड़ी मदद ले सकते हैं।

WhatsApp से PF बैलेंस कैसे चेक करें?

स्टेप 1: EPFO का नंबर सेव करें

अपने मोबाइल के कॉन्टैक्ट में नया नंबर जोड़ें। नाम में 'EPFO WhatsApp Services' लिखें और नंबर +91 8796441800 सेव कर लें। चाहें तो वाट्सएप पर सीधे नंबर खोजकर भी चैट शुरू कर सकते हैं।

स्टेप 2: 'Hi' मैसेज भेजें

वाट्सएप खोलें और ईपीएफओ के सेव किए गए नंबर पर जाएं। चैट में 'Hi' लिखकर भेजें। इससे चैटबॉट की बातचीत शुरू हो जाएगी।

स्टेप 3: अपनी भाषा चुनें

चैटबॉट की ओर से जवाब मिलने के बाद अपनी पसंद की भाषा चुनें। इससे आगे के निर्देश समझने में आसानी होगी।

स्टेप 4: PF बैलेंस का विकल्प चुनें

भाषा चुनने के बाद उपलब्ध सेवाओं का मेन्यू दिखाई देगा। इसमें PF बैलेंस चेक करने, पिछले पांच ट्रांजैक्शन देखने और पासबुक डाउनलोड करने जैसे विकल्प हो सकते हैं। अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प चुनें।

स्टेप 5: OTP वेरीफाई करें

चैटबॉट के निर्देशों के मुताबिक अपनी पहचान सत्यापित करें। इसके लिए UAN से जुड़े रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जा सकता है। आधिकारिक चैट में बताए गए तरीके से वेरिफिकेशन पूरा करें।

स्टेप 6: खाते की जानकारी देखें

वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद, यदि पूछा जाए तो संबंधित पीएफ खाता चुनें। इसके बाद आप अपना उपलब्ध बैलेंस या चुनी गई सेवा से जुड़ी जानकारी देख सकेंगे।

WhatsApp से EPF पासबुक कैसे डाउनलोड करें?

PF पासबुक में कर्मचारी के खाते में जमा योगदान का रिकॉर्ड होता है। इसमें कर्मचारी और नियोक्ता की ओर से जमा रकम सहित खाते की अन्य एंट्रीज देखी जा सकती हैं।

स्टेप 1. ईपीएफओ के आधिकारिक वाट्सएप नंबर पर चैट खोलें।
स्टेप 2. 'Hi' मैसेज भेजें।
स्टेप 3. अपनी पसंद की भाषा चुनें।
स्टेप 4. 'Download Passbook' विकल्प चुनें।
स्टेप 5. चैटबॉट के निर्देशों के अनुसार पहचान सत्यापित करें।
स्टेप 6. जरूरत पड़ने पर संबंधित पीएफ खाता चुनें।
स्टेप 7. दिए गए निर्देशों का पालन करके पासबुक देखें या डाउनलोड करें।