ऑटो और बैंकिंग सेक्टर में तेजी
शुक्रवार को सेक्टोरल इंडेक्स में बैंकिंग, ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर ही तिहाई अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बीएसई ऑटो 116.90, बैंक एक्सचेंज 221.72, बैंक निफ्टी 162.40 और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 101.53 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं कैपिटल गुड्स 34.15, एफएमसीजी 17.01, हेल्थकेयर 28.70, आईटी 30.01, मेटल 23.48, तेल और गैस 58.77, पीएसयू 42.63 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं टेक सेक्टर 4.49 अंकों की गिरावट के साथ लाल निशान पर है।