scriptमहिंद्रा एंड महिंद्रा का 11.44 फीसदी घटा मुनाफा, गिरकर पहुंचा 1,076.81 करोड़ पर | mahindra and mahindra net profit fall down 11 in q3 | Patrika News
कारोबार

महिंद्रा एंड महिंद्रा का 11.44 फीसदी घटा मुनाफा, गिरकर पहुंचा 1,076.81 करोड़ पर

वाहन निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 11.44 फीसदी की गिरावट के साथ 1,076.81 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।

Feb 08, 2019 / 03:43 pm

Shivani Sharma

mahindra

महिंद्रा एंड महिंद्रा का 11.44 फीसदी घटा मुनाफा, गिरकर पहुंचा 1,076.81 करोड़ पर

नई दिल्ली। वाहन निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 11.44 फीसदी की गिरावट के साथ 1,076.81 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। कंपनी ने बताया कि इस साल सीजन में भी उम्मीद से कम बिक्री हुई, जिसके चलते इतनी गिरावट आ गई है।

कंपनी ने दी जानकारी

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शेयर बाजार को जानकारी देते हुए कहा कि पिछले साल की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 1215.89 करोड़ रुपए था। आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी 13,411.29 करोड़ रुपए रही है। जो एक साल पहले की इसी अवधि में 11,676.05 करोड़ रुपए रही थी।

उम्मीद से कम हुई बिक्री

कंपनी ने जानकारी देते हुए कहा कि अक्टूबर-दिसंबर, 2018 तिमाही में कंपनी ने दस फीसदी की वृद्धि के साथ कुल 1,33,508 वाहनों की बिक्री की है। वहीं, अगर हम वर्ष 2017-18 की तीसरी तिमाही की बात करें तो यह आंकड़ा 1,21,786 वाहनों का था। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा है कि शहरी मांग में नरमी के कारण त्योहारी मौसम यात्री वाहन उद्योग की उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही।
(ये कॉपी भाषा से ली गई है।)

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर

Home / Business / महिंद्रा एंड महिंद्रा का 11.44 फीसदी घटा मुनाफा, गिरकर पहुंचा 1,076.81 करोड़ पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो