बाजार की मौजूदा स्थिति
अगर शेयर बाजार की मौजूदा स्थिति की बात करें तो बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 327.82 अंकों की गिरावट के साथ 51,776.35 अंकों पर कारोबार कर रहा है। जबकि आज सेंसेक्स 51,709.84 अंकों के साथ दिन के निचले स्तर पर भी पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 82.40 अंकों की गिरावट के साथ 15,231.05 अंकों पर कारोबार कर रहा है। जबकि आज निफ्टी 15,213.35 अंकों के साथ दिन के निचले स्तर पर आ गया।