नई दिल्ली। बीते सप्ताह शेयर बाजारों में अच्छी तेजी दर्ज की गई, जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा प्रमुख ब्याज दरों में कटौती, अमरीका-चीन के बीच व्यापार बातचीत में प्रगति के संकेत का प्रमुख योगदान रहा। साप्ताहिक आधार पर, सेंसेक्स 403.22 अंकों या 1.09 फीसदी की तेजी के साथ 37,384.99 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 129.70 अंकों या 1.18 फीसदी की तेजी के साथ 11,075.90 पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 300.96 अंकों या 2.25 फीसदी की तेजी आई और यह 13,665.59 पर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 418.46 अंकों या 3.32 फीसदी की तेजी के साथ 13,013.05 पर बंद हुआ। आपको बता दें कि इस महीने निवेशकों को 4 लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ है।