
पेट्रोल और डीजल हुआ महंगा
नई दिल्ली। मंगलवार को हुई कटौती के बाद बुधवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मंगलवार को करीब एक सप्ताह के बाद पेट्रोल और डीजल के भाव में राहत मिली थी। पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की राहत मिली थी। वहीं, डीजल के भाव में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई थी। जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती देखने को मिल सकती है। आज देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए है। आइए आपको बताते हैं कि आज पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए आपको कितने रुपए चुकाने होंगे-
पेट्रोल के भाव में नहीं हुआ कोई बदलाव
आईओसीएल की वेबसाइट से मिली जानकारी के अऩुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी देश के चारों महानगरों में वो ही दाम लागू रहेंगे जो मंगलवार को लागू थे।
आपको बता दें कि मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 73.22, 75.87, 78.83 और 76.04 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। आने वाले दिनों में पेट्रोल के दाम में और भी कटौती देखने को मिल सकती है।
डीजल के दाम भी रहे स्थिर
बता दें कि आज डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मंगलवार को डीजल की कीमत में आम जनता को 6 पैसे प्रति लीटर की राहत मिली थी। जिसके बाद देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश:66.11, 68.47, 69.29 और 69.83 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। आज भी आपको डीजल खरीदने के लिए यही भाव चुकाना होगा।
Updated on:
23 Oct 2019 08:49 am
Published on:
23 Oct 2019 08:37 am
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
