आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली में डीजल के दाम 65.09 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की राहत मिली है, जिसके बाद तीनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 67.50, 68.26 और 68.79 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।