पेट्रोल के दाम के दाम में 5 पैसे का इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 5 पैसे का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद देश के चार महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 72.81, 74.89, 78.43 और 75.62 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार को भी पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रत लीटर का इजाफा हुआ था।
डीजल की कीमत में कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में 5 पैसे न्रति लीटर की कटौती की गई है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में डीजल के दाम क्रमश: 66.60, 68.39 और 69.76 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर डीजल के दाम 70.37 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार को डीजल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती गई थी।