बाजार

RIL का कमाल, 10 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप की बनी पहली कंपनी

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सुबह 10 बजकर 8 मिनट में रचा इतिहास
रिकॉर्ड को ज्यादा समय तक कायम नहीं रख सकी कंपनी
15 मिनट के बाद 10 लाख करोड़ रुपए से नीचे खिसकी आरआईएल

Nov 28, 2019 / 11:21 am

Saurabh Sharma

Mukesh Ambani defeat these rich people in world to become 7th richest

नई दिल्ली। बीते एक हफ्ते से जिस तरह से मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani ) की स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ( Reliance Industries Limited ) के 10 लाख करोड़ के मार्केट कैप के जादुई आंकड़े पर पहुंचने का इंतजार हो रहा था। जिसे कंपनी ने गुरुवार को छू लिया। सुबह 10 बजकर 8 मिनट पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इतिहास रचते हुए यह मुकाम हासिल किया, लेकिन कंपनी इस रिकॉर्ड को ज्यादा समय तक कायम नहीं रख सकी और 15 मिनट के बाद आरआईएल मार्केट कैप ( RIL Market Cap ) एक बार फिर से 10 लाख करोड़ रुपए से नीचे आ गया। आपको बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज बांबे स्टॉक एक्सचेंज में 10 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप पर पहुंचने वाली पहली कंपनी बन गई है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर्स ने रचा इतिहास
देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इतिहास रचा और बीते कुछ दिनों की तेजी का फायदा उठाते हुए बांबे स्टॉक एक्सचेंज में 10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के मार्केट कैप वाली कंपनी बन गई। गुरुवार सुबह 10 बजकर 8 मिनट पर बीएसई में रिलायंस के शेयरों में 0.63 फीसदी की तेजी देखने को मिली और कंपनी का शेयर 15.79.70 रुपए प्रति शेयर के नए स्तर पर पहुंचा। जिसकी वजह से रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप भी 10 लाख करोड़ रुपए के स्तर को पार करते हुए 10,01,492.03 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।आज के कारोबार में रिलायंस ने 1581.25 रुपए प्रति शेयर का उच्चतम स्तर का रिकॉर्ड भी बनाया।

RIL made history, first company to have a market cap Rs 10 lakh crore

कायम नहीं रह सका रिकॉर्ड
जितनी तेजी के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप ने यह रिकॉर्ड कायम किया, उतनी ही तेजी के साथ वो नीचे भी उतर गया। मात्र मिनट में कंपनी के शेयर में गिरावट आई और मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपए से नीचे उतर गया। मौजूदा समय यानी 10 बजकर 57 मिनट पर कंपनी का मार्केट कैप 9,99,495.19 करोड़ रुपए पर आ गया। कंपनी का शेयर समान समय पर 0.47 फीसदी की तेजी यानी 7.45 रुपए प्रति शेयर की तेजी के साथ 1577.20 रुपए प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़ेंः- दबाव के बावजूद रिकाॅर्ड लेवल पर खुले शेयर बाजार, इंफ्राटेल के शेयरों में लौटी तेजी

शेयर प्राइस में भी बनाया रिकॉर्ड
मार्केट कैप के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने शेयरों की कीमतों में भी एक नया रिकॉर्ड कायम किया। बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर गुरुवार को अपने उच्चतम स्तर 1581.25 रुपए प्रति शेयर पहुंचा। जोकि एक साल का उच्चतम स्तर है। इससे पहले बीते सप्ताह भी रिलायंस के शेयरों ने 52 सप्ताह का नया रिकॉर्ड बनाया था।

Home / Business / Market News / RIL का कमाल, 10 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप की बनी पहली कंपनी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.