दिनभर के कारोबार के बाद आज दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें आज यस बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजी, टीसीएस, भारती इंफ्राटेल, इंफोसिस के स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली। इनमें आज 0.80 फीसदी से लेकर 5.56 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों में बजाज फिनसर्व, बजाफ फाइनेंस, ओएनजीसी, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, हीरो मोटोकॉर्प, मारुति सुजुकी और एनटीपीसी के स्टॉक्स शामिल रहे। इनमें आज 4.87 फीसदी से लेकर 8.19 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।