इंटरनेशनल मार्केट में सोना आैर चांदी के दाम
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सप्ताहांत पर शुक्रवार को पीली धातु की चमक बढ़ी रही। लंदन का सोना हाजिर तेजी में 1,313.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अप्रैल का अमरीकी सोना वायदा भी 6.10 डॉलर बढ़कर 1,319.7 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर मामूली गिरावट के साथ शुक्रवार को 15.42 डॉलर प्रति औंस पर रही। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि होली से पहले सोने के भाव में रही गिरावट के बाद से खुदरा जेवराती ग्राहकी तेज हो गर्इ है, जिससे स्थानीय बाजार में पीली धातु की चमक बढ़ी है।
घरेलू बाजार में सोना आैर चांदी
घरेलू स्तर पर ग्राहकी आने से सोना स्टैंडर्ड 80 रुपए बढ़कर 33,130 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 32,960 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर टिकी रही। औद्योगिक मांग आने से चांदी हाजिर 30 रुपए की तेजी में 39,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गर्इ। चांदी वायदा हालांकि 10 रुपए की गिरावट में 38,360 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गर्इ। इस दौरान सिक्का लिवाली और बिकवाली 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,130
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,960
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 39,300
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,360
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400