7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोने में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट, इतने कम हो गए 10 ग्राम के दाम

सोना-चांदी समाचार: बीते सप्ताह वैश्विक बाजारों में दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बावजूद स्थानीय बाजार में सोने-चांदी में गिरावट दर्ज की गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manoj Kumar

•

Updated: 5 Aug 2018, 2:00 PM IST

Gold and silver price

सोने में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट, इतने कम हो गए 10 ग्राम के दाम

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में आई नरमी और घरेलू स्तर पर मांग सुस्त रहने से बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में लगातार चौथे सप्ताह सोने-चांदी पर दबाव रहा। सोना 230 रुपए की साप्ताहिक गिरावट के साथ 30,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 125 रुपए टूटकर सप्ताहांत पर शनिवार को 39,100 रुपए प्रति किलोग्राम रही।

विदेशी बाजारों में तेजी का नहीं दिखा असर

स्थानीय बाजार पर विदेशी बाजारों का कोई असर नहीं दिखा क्योंकि वैश्विक स्तर पर जहां तेजी रही, वहीं घरेलू स्तर पर गिरावट का रूख कायम रहा। लंदन और न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सप्ताह के दौरान वहां सोना हाजिर 17.40 डॉलर उतरकर 1,204 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अगस्त का अमरीकी सोना वायदा भी 17.35 डॉलर उतरकर 1,212.15 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीत सप्ताह चांदी भी 0.03 डॉलर गिरकर 15.44 डॉलर प्रति औंस पर रही।

स्थानीय बाजार में सोने पर दिखा दबाव

स्थानीय बाजार में बीते सप्ताह लगभग हर दिन सोने पर दबाव दिखा। आलोच्य सप्ताह में सोना स्टैंडर्ड 230 रुपए टूटकर 30,550 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ सप्ताहांत पर 30,400 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए की गिरावट लेकर 24,600 रुपए के भाव पर स्थिर रही। चांदी की औद्योगिक ग्राहकी कमजोर रही। साथ ही वैश्विक दबाव भी इस पर हावी रहा।

चांदी हाजिर में 125 रुपए की गिरावट हुई

चांदी हाजिर 125 रुपए की साप्ताहिक गिरावट लेकर 39,100 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा 255 रुपए लुढ़ककर 38,070 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। सिक्का लिवाली और बिकवाली एक एक हजार रुपए उतर कर क्रमश: 73 हजार और 74 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे। कारोबारियों ने बताया कि सोने की स्थानीय मांग स्थिर है, जबकि चांदी की ग्राहकी कमजोर है। आने वाले सप्ताह में दोनों की कीमती धातुओं के दाम ग्राहकी के साथ ही वैश्विक उतार-चढ़ाव तथा रुपए की तुलना में डॉलर की विनिमय दर में बदलाव पर निर्भर करेंगे।