मथुरा

अज्ञात लाशों का ‘डम्पिंग ग्राउंड’ बना यूपी का ये जिला

हत्या कर लाश ठिकाने लगाने के लिए सबसे सुरक्षित स्थान, रोज मिल रहीं अज्ञात लाशें

मथुराJun 14, 2019 / 12:39 pm

suchita mishra

Unknown dead body

मथुरा। कान्हा की नगरी में अज्ञात शव मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को दो और शव बरामद हुए हैं। इससे पहले 7 जून को चार अज्ञात शव बरामद हुए थे। 8 जून को एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। 9 जून को दो युवकों के शव बरामद हुए। इनमें से किसी की पहचान नहीं हो सकी है। हालत यह हो गई कि पुलिस भी परेशान हो उठी है। पोस्टमार्टम हाउस में लगे फ्रीजर में शवों को रखने की जगह नहीं बची है। शवों को बाहर बर्फ लगाकर रखना पड़ रहा है। इस बीच जनपद के पुलिस कप्तान भी बदल गये। नवागत पुलिस कप्तान शलभ मथुरा के चार्ज लेने के दूसरे दिन ही दो और शव बरमाद हो गये। उम्मीद की जा रही थी कि यह सिलसिला अब थमेगा।
Must Read- ढाई साल की बिटिया की निर्मम हत्या पर भाजपा सांसद ने दिया ऐसा बयान कि फिर से गर्माने लगा शांत होता माहौल…

 

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के समीप पेट्रोल पम्प के ठीक सामने एक युवक का शव पड़ा मिला। इसकी सूचना लोगों ने गोविंद नगर की डीग गेट पुलिस चौकी को दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मंगलवार को ही दूसरा शव पानी गांव स्थित यमुना पुल के समीप यमुना में तैरता मिला।
Read it- तांत्रिक की बातों में आकर पति अपनी पत्नी पर बनाने लगा अवैध संबन्ध का दबाव, इंकार किया तो गंगा में डुबोकर मार डाला, जानिए पूरा मामला!

Unknown dead body
एक सप्ताह में मिले चुके हैं 10 शव
13 जून-राधारानी यमुना खादर में मिला साधु का शव, गला घोंटकर की गई हत्या, शव को पेट्रोल डालकर जलाया।

11 जून-थाना गोविन्द नगर की डीग गेट पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कृष्ण जन्मभूमि के समीप पेट्रोल पंप के ठीक सामने मिला एक अज्ञात शव, मौके पर पहुंची डीग गेट पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी।
11 जून-वृन्दावन के पानीगांव स्थित, यमुना पुल के समीप यमुना में तैरता दिखा युवक का शव, पुलिस को दी आसपास के लोगों ने सूचना।

9 जून-थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को मांट ब्रांच गंग नहर में पानी में उतराता हुआ एक युवक का शव मिला। शव करीब 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। पानी में रहने से शव क्षतिग्रस्त हो गया और उसकी पहचान नहीं हो सकी।
9 जून-आर्य समाज रोड पर यमुनापार लक्ष्मीनगर निवासी 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे फाटक के पास शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जल्द ही पवन गौतम के रूप में शव की पहचान हो गई।
8 जून-राया के गांव मे वृद्ध महिला की गला घोंटकर हत्या।

7 जून-थाना महावन क्षेत्र के गांव पचावर के रजवाह में 25 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव तैरता मिला।

7 जून -थाना राया क्षेत्र में नगला अंबू गांव के पास मांट ब्रांच गंग नहर में अज्ञात महिला का शव मिला है।
7 जून-कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव सुरवारी के पास सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला।

7 जून -थाना हाईवे क्षेत्र के भरतपुर मथुरा मार्ग पर एक अज्ञात शव सड़क पर पड़ा होने से सनसनी फैल गई।

Home / Mathura / अज्ञात लाशों का ‘डम्पिंग ग्राउंड’ बना यूपी का ये जिला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.