बड़ी कंपनियों में नौकरी
छात्रों को शत-प्रतिशत प्लेसमेंट दिलाने के लिए विश्वविद्यालय ने दर्जनों जानी-मानीं कंपनियों से संबंध स्थापित किए हैं। बीते दिनों विश्वविद्यालय के सेक्रेटरी सोसायटी एवं कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने माइक्रोसॉफ्ट, सोनी इंडिया, पुंज लोयेड, कुष मैन एंड वेग, ब्लू स्टार, कोरो मोटर कॉप, सोनी इरेक्षन, सेपीएंट, एसीसी सीमेंट, बीकेटी टायर, जिंदल स्टील, जेपी मॉर्गेन, डालमिया गु्रप, केपीएमजी, शालीमार पेंट्स, कजारिया, जेके सीमेंट आदि कंपनी अधिकारियों के साथ वार्ता की। उन्होंने अंदेशा जताया है कि नए सत्र में यह सभी बड़ी कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट कर छात्रों को नौकरियां देंगी।
इन कंपनियों में मिला प्लेसमेंट
कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष 260 से अधिक कंपनियों में 2100 छात्रों का चयन हो चुका है। यही नहीं जानी-मानी 6 आईटी कंपनी टीसीएस ने 119, कैपजेमिनी 103, कांसेंट्रिक्स 92, इंफोसिस 78, विप्रो 53 तथा टौरी हैरिस 28 छात्रों को नौकरी दे चुकी है। श्रीअग्रवाल ने बताया कि पहले बातें सिर्फ दो लाख तक के पैकेज की होती थीं, लेकिन अब विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट के दौरान 22 लाख तक के पैकेज पर छात्रों का चयन हो चुका है। छात्र आज भी जापान, यूएसए, यूके, पुणे, बैंगलुरू आदि में अपनी सेवा दे रहे हैं और रिसर्च कर नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।