scriptधनु और मीन राशि वालों को मिलेगा धन का आकस्मिक लाभ, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन | aaj ka rashifal 11 november sunday dainik horoscope zodiac sign | Patrika News
मथुरा

धनु और मीन राशि वालों को मिलेगा धन का आकस्मिक लाभ, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

जानिए किनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, किनके लिए थोड़ा मुश्किलभरा।

मथुराNov 10, 2018 / 05:03 pm

suchita mishra

rashifal

rashifal

रविवार के दिन किन राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है। किनको सफलता मिलेगी और किनको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। ज्योतिषाचार्य नरेंद्र गोस्वामी से जानिए आज का राशिफल।

मेष: लव लाइफ में दिल की बात रखने का सुंदर समय है। जिसको चाहते हैं, उससे प्यार का इजहार कर दें। उदर विकार से परेशानी हो सकती है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। गौ माता को केला खिलाएं।

वृषभ: आप आज जिस भी कार्य में आज हाथ डालेंगे, वह सफल रहेगा। आर्थिक प्रगति होगी। धन के आगमन के रास्ते खुलेंगे। आज धन के व्यय को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। मधुमेह से परेशानी हो सकती है।
मिथुन: जीवन साथी के साथ कोई यात्रा की संभावना रहेगी। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य खराब होने के कारण धन व्यय हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में आनंदमय माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख और आनंद अनुभव करेंगे।
कर्क: आज आपके मृदुल व्यवहार की सराहना होगी। स्नेहीजनों का शुभ समाचार मिलेगा। जीवन साथी के संग प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ शानदार रहेगी। नेत्र विकार से कष्ट संभव रहेगा।

सिंह: घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आपका मन आज एकाग्र नहीं रहेगा। ऑफिस के कार्यों में रुचि रहेगी। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें। घर में मनमुटाव हो तो ज्यादा तर्क करने से बचें ताकि संबन्धों पर गलत फर्क न पड़े। इष्टदेव का नाम स्मरण करें।
कन्या: किसी रिश्तेदार के आगमन से खुश रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। व्यापार में साझेदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। दांपत्य जीवन के सुखद क्षणों का अनुभव करेंगे। धन लाभ होगा।
तुला: आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। अधिक धन व्यय से बचें। अनिद्रा आपको परेशान कर सकती है।

वृश्चिक: आज ऑफिस के कार्यों में रुचि लेंगे। धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को समय दें। संतान को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।
धनु: आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। विदेश जाने यात्रा में धन व्यय का योग है। नौकरीपेशा वाले हैं तो लाभ मिलेगा। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

मकर: कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। आईटी और मार्केटिंग में जॉब करने वाले संघर्ष करेंगे। दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
कुंभ: किसी रिश्तेदार के आगमन से खुश रहेंगे। लव लाइफ शानदार रहेगी। उदर विकार और मधुमेह के रोगी सावधानी बरतें। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। भगवान सूर्य को प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त करें। गायत्री मंत्र का जप करें।
मीन: आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कई दिन से चली आ रही समस्याओं का समाधान हो सकता है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो