scriptयमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, नोएडा जा रही बस पलटी तीन की मौत | Accident On Yamuna Expressway Three Passengers Died | Patrika News
मथुरा

यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, नोएडा जा रही बस पलटी तीन की मौत

तड़के हुआ हादसा, एक कार भी बस से टकराई, एक दर्जन से अधिक लोग घायल

मथुराJan 12, 2019 / 10:42 am

अभिषेक सक्सेना

Road Accident

Road Accident

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसों की संख्या दिन व दिन इजाफा होता जा रहा है। शनिवार तड़के यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा जा रही प्राइवेट बस दुघर्टनाग्रस्त हो गई। इसके साथ ही पलटी बस में एक वैगनार कार भी आकर भिड़ गई। इस दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं करीब एक दर्जन से अधिक सवारियां घायल हुई है। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है।
यहां हुआ हादसा
हादसा मथुरा के मांट थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 92 के पास घटित हुआ। बताया जा रहा है कि स्लीपर बस की रफ्तार काफी तेज थी और ड्राइवर अचानक गाड़ी से अपना नियंत्रण खो बैठा। बस पलटने से रात के सन्नाटे में चीख पुकार मच गई। लोगों ने मदद के लिए आवाजें लगाई। आसपास से गुजर रहे वाहनों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। राहत और बचाव कार्य में वहां से गुजर रहे लोगों ने भी सहयोग दिया। बताया गया कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं इस हादसे में एक कार भी पलटी हुई बस से भिड़ गई। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की मदद से सड़क पड़े दोनो वाहनों को क्रेन के द्वारा हटाकर एक्सप्रेसवे को सुचारू किया गया।

मृतकों में दो दिल्ली के
सड़क हादसे में जो तीन लोग मारे गए हैं अभी उनकी शिनाख्त होना बाकी है। खबर लिखे जाने तक दो मृतक दिल्ली और एक कन्नौज के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जबकि घायलों में इटावा, मैनपुरी और औरेया के यात्री शामिल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो