मथुरा

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

विरोध करने एवं शोर करने पर युवक धमकी देते हुए घर से भाग गया।

मथुराDec 06, 2019 / 09:15 pm

अमित शर्मा

मथुरा। राया कस्बे के सुल्तानगंज मोहल्ले में ढोलक आदि बनाकर अपना जीवन यापन कर रहे घुमंतू जाति की महिलाओं ने अज्ञात युवक पर देर रात्रि में घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
यह भी पढ़ें– उन्नाव में हुई दरिंदगी के आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे: श्रीकांत शर्मा

तहरीर में पीड़ित महिला ने बताया जब उसका पति घर से बाहर था तभी एक युवक जबरन झुग्गी में घुस आया और बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने लगा। महिला का विरोध करने एवं शोर करने पर युवक धमकी देते हुए घर से भाग गया। जब पीड़ित का पति घर लौटा तब महिला ने घटना से पति को अवगत कराते हुए मामले की जानकारी दी। जिस पर पति पीड़िता को लेकर थाने पहुंचा जहां पुलिस को दी तहरीर में घटना की जानकारी दी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी महावन घटना स्थल पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें

विवाहिता ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, पुलिस को सौंपा वीडियो

Home / Mathura / घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.