5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव में हुई दरिंदगी के आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे: श्रीकांत शर्मा

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि उन्नाव में जो घटना हुई है वह निंदनीय है। अपराधियों पर लगाम लगाने की भरपूर कोशिश सरकार कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 6 Dec 2019, 9:01 PM IST

उन्नाव में हुई दरिंदगी के आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे: श्रीकांत शर्मा

उन्नाव में हुई दरिंदगी के आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे: श्रीकांत शर्मा

मथुरा। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने उन्नाव में हुई दरिंदगी को चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि आरोपियों को कड़ी सजा मिले और सरकार लगातार अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें- विवाहिता ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, पुलिस को सौंपा वीडियो

अपराध रोकने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा मथुरा पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने विकास कार्यों का जायजा लिया। वृंदावन में भूमिगत केबल के चल रहे निर्माण कार्य को देखा और काम में कोताही बरत रहे अधिकारी और कर्मचारियों को हिदायत भी दी। बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के बाद श्रीकांत शर्मा मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि उन्नाव में जो घटना हुई है वह निंदनीय है। अपराधियों पर लगाम लगाने की भरपूर कोशिश सरकार कर रही है। कोई भी अपराधी अपराध कर नहीं पाएगा। वहीं जब उनसे सवाल किया गया कि हैदराबाद में आरोपियों को जो सजा मिली है क्या वही सजा उन्नाव के अपराधियों को मिले? उन्होंने कहा कानून अपना काम कर रहा है। इस तरह की जघन्य घटनाओं को रोकने के लिए सरकार प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें- जिले में 74 गोशाला संचालित, फिर भी चारे के लिए भटक रहा गोवंश

राम मंदिर का निर्माण जल्द

वही श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस तरह से राम मंदिर का फैसला आया सभी की सहमति से आया है। मंदिर को लेकर लंबे समय से लोग राजनीति करते रहे। माननीय कोर्ट ने जो फैसला सुनाया सबके लिए खुशी की बात है। अब राम मंदिर का निर्माण जल्द शुरू होगा।

यह भी पढ़ें- Career tips: जीएसटी और इनकम टैक्स के क्षेत्र में बनाइए करियर

सरकार की मंसा बृज का हो विकास

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि योगी सरकार उत्तर प्रदेश के साथ-साथ ब्रज के विकास के लिए भी बहुत काम कर रही है। सरकार के द्वारा ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया गया। वृंदावन के साथ-साथ मथुरा में भी विकास कार्य जोरों पर चल रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश