5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Career tips: जीएसटी और इनकम टैक्स के क्षेत्र में बनाइए करियर

— बड़ी—बड़ी कंपनियों में है जीएसटी और इन्कम टैक्स की जानकारी रखने वालों की जरूरत।— मनमाफिक मिलेगी सेलरी, पार्ट टाइम जॉब की तरह काम कर भी कमा सकते हैं हजारों।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 6 Dec 2019, 3:18 PM IST

फिरोजाबाद।जीएसटी और इन्कम टैक्स के क्षेत्र में यदि आप अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं तो आपको परेशान होने की आवश्यकता है। इस खबर में आपको जानकारी दी जाएगी कि आप किस तरह इस क्षेत्र में जानकारी प्राप्त कर लाखों रुपए कमा सकते हैं। जीएसटी और इन्कम टैक्स से संबंधित जानकारी देने के लिए हमारे साथ हैं ज्ञानेन्द्र उपाध्याय एडवोकेट, जो आपको बताएंगे कि किस तरह बच्चे इस क्षेत्र में अपना कॅरियर बना सकते हैं—

यह भी पढ़ें- मथुरा रेलवे स्टेशन पर चला सघन चेकिंग अभियान, देखें वीडियो

समझें क्या है जीएसटी और इन्कम टैक्स
उन्होंने बताया कि जीएसटी केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा वस्तु और सेवा पर लगाए जाने वाला एक कर है। यह वस्तु के विक्रय पर लगाया जाता है। इन्कम टैक्स एक व्यक्ति की आय पर लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति की आय एक सीमा से अधिक होती है, उस पर टैक्स लगाया जाता है। कंपनियों पर लगाया जाने वाला कॉरपेट टैक्स होता है। इस क्षेत्र में भविष्य बनाने के लिए इंटर में कॉमर्स होना आवश्यक है। यदि किसी छात्र—छात्रा के पास कॉमर्स नहीं है और इस क्षेत्र में आना चाहता है तो उसे भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। वह भी इस क्षेत्र में अपना कॅरियर बना सकता है।

यह भी पढ़ें- पड़ोसी महिला ने बच्ची को अगवा कर हरियाणा में बेचा, पुलिस ने की बरामद

इन छात्रों का होता है अधिक रुझान
उन्होंने बताया कि बीएससी और बीकॉम करने वाले छात्रों का रूझान इस क्षेत्र के प्रति अधिक होता है। इस क्षेत्र के छात्र—छात्राओं को अधिक शीघ्र ही जीएसटी और इन्कम टैक्स की परिभाषा समझ में आ जाती है। हालांकि अपने सीखने पर भी निर्भर करता है। वर्तमान में दूसरे क्षेत्र से आए युवा भी इस क्षेत्र में अपना कॅरियर बना रहे हैं। जीएसटी और इन्कम टैक्स की जानकारी रखने वालों की विभिन्न कंपनियों और प्रतिष्ठानों पर मांग है। यहां काम कर या फिर अपना अलग बिजनेस खोलकर आप इसके माध्यम से लाखों रुपए कमा सकते हैं।