
मथुरा रेलवे स्टेशन पर चला सघन चेकिंग अभियान, देखें वीडियो
मथुरा। जिले को अलर्ट पर रखा गया है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। वहीं छावनी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। लोगों से संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।
जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं बस स्टैंड रेलवे स्टेशन पर लगातार पुलिस चेकिंग कर रही है। हर आने-जाने वाले पर नजर बनाए हुए हैं। मथुरा के छावनी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस चेकिंग अभियान में छावनी रेलवे स्टेशन पर आए सभी श्रद्धालुओं के सामान को बारीकी से चेक किया गया। रेलवे स्टेशन पर आने वाले हर व्यक्ति पर पुलिस पैनी नजर बनाए हुए हैं और कोई भी कोताही बरतना नहीं चाहती। वहीं रेलवे स्टेशन पर लोगों को बताया गया कि ट्रेन में सफर करते समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और वह भी के गेट पर बैठकर यात्रा नहीं करनी चाहिए।
Updated on:
6 Dec 2019, 3:37 PM IST
Published on:
6 Dec 2019, 3:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.