5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर छात्रा को पिलाया नशीला पदार्थ,परिजनों ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

किशोरी घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी लेकिन रास्ते में ही एक महिला सहित 4 लोगों ने उसे बहला फुसलाकर नशीला पदार्थ पिला दिया और अगवा कर ले गए।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 6 Dec 2019, 2:20 PM IST

कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर छात्रा को पिलाया नशीला पदार्थ,परिजनों ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर छात्रा को पिलाया नशीला पदार्थ,परिजनों ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

मथुरा। थाना कोसीकलां क्षेत्र में एनएच-2 से सटी एक कॉलोनी से स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा को महिला सहित 4 लोगों ने अगवाकर कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर नशीला पदार्थ पिला दिया। बोहोश होने के बाद छात्रा को एक होटल में ले गए। होश में आने के बाद होटल से घर पहुंची नाबालिग ने सारी घटना परिजनों को बताई। जिस पर किशोरी के पिता ने नामजदों के खिलाफ तहरीर दी है। किशोरी का मेडिकल कराने के साथ ही पुलिस ने महिला सहित सभी नामजदों को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- दुष्कर्म आरोपियों के Encounter पर आगरावासी बोले Welldone हैदराबाद पुलिस, अब मिला देश की बेटी को इंसाफ, जानिए प्रतिक्रियाएं...

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक कस्बा स्थित एक कॉलोनी निवासी किशोरी घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी लेकिन रास्ते में ही एक महिला सहित 4 लोगों ने उसे बहला फुसलाकर नशीला पदार्थ पिला दिया और अगवा कर ले गए। बताया गया है कि होश में आने पर किशोरी ने खुद को एक होटल के कमरे में पाया जिसके बाद वहां से अपने घर पहुंची और पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। जानकारी होने पर किशोरी के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। किशोरी के पिता ने मामले की शिकायत थाना कोसीकलां पुलिस से की है। पुलिस को दी तहरीर में महिला सहित 4 नामजदों पर किशोरी को अगवा करने और नशीला पदार्थ खिलाकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। आरोपी महिला का नाम नीरज है जबकि अन्य 3 युवक रवि, पंकज और रामू हैं जो कस्बा के ही कमलानगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। घटना के संबंध में एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला सहित 4 नामजदों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश