मामला थाना निधौलीकलां क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले राकेश कुमार की 12 वर्षीय बेटी को गांव की ही एक महिला पतरी उर्फ ओमप्रभा द्वारा चॉकलेट के बहाने बहलाकर अपने अन्य 4 साथियों के साथ ले जाकर हरियाणा में बेच दिया। आरोपी महिला पतरी गांव नकटपुर से 30 नवम्बर को बच्ची को ले गई। गांव के बाहर उसके 3 साथी राजवीर, सुखवीर और बीटू कार लेकर खड़े थे। वह कार में डाल कर बच्ची को ले गए। बच्ची के पिता राकेश ने अपनी 12 बर्षीय बच्ची को चारों ओर ढूंढ़ा तो कहीं नहीं मिली तब उसने 01 दिसम्बर को थाना निधौलीकलां जाकर बच्ची के गुम होने की शिकायत।