5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म का प्रयास

  असफल होने पर कानों के कुंडल छीनकर हुआ फरार। पीड़ित महिला के पति ने थाने में तहरीर देकर मामले की शिकायत की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 6 Dec 2019, 1:48 PM IST

ujjain crime nesws,girls students,rape girl,rape in Ujjain,

स्कूल से ऑटो में बैठाकर हामूखेड़ी में एक मकान में ले गया, स्कूल ने छात्रा के नहीं पहुंचने पर परिजनों को फोन लगाया तो हुआ खुलासा

मथुरा। नन्दगांव में एक युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ दुराचार का प्रयास किया। असफल होने पर आरोपी युवक कानों के कुंडल खींचकर फरार हो गया। पीड़िता के पति ने आरोपी युवक व उसके पिता के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म आरोपियों के Encounter पर आगरावासी बोले Welldone हैदराबाद पुलिस, अब मिला देश की बेटी को इंसाफ, जानिए प्रतिक्रियाएं...

ये है मामला
जानकारी के अनुसार नन्दगांव निवासी बॉबी पुत्र धर्मेंद्र दो दिन पहले रंगीली गली में स्थित महिला को अकेला देख डिश सही करने के बहाने उसके घर में घुस आया। आरोप है कि युवक ने महिला को बुरी नीयत के चलते पकड़ लिया। लेकिन तभी महिला ने शोर मचा दिया। इस दौरान आरोपी युवक ने महिला के कानों के सोने के कुण्डलों को खींचा और उन्हें लेकर फरार हो गया। घटना के बाद जब पीड़िता के पति ने आरोपी युवक के पिता से उसकी शिकायत की तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता के पति ने आरोपी युवक व उसके पिता के खिलाफ थाना में तहरीर दी है। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक पूर्व में भी इस तरह की हरकत कर चुका है। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाषचंद्र पांडेय ने बताया कि मामले जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल धर्मेद्र सिंह पुलिस की हिरासत में है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।