scriptकेंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में सोते रहे विधायक, देखें वीडियो | BJP MLA Sleeping in Deen Dayal Upadhayay Janm Shatabdi Karykram | Patrika News
मथुरा

केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में सोते रहे विधायक, देखें वीडियो

एक तरफ केंद्रीय मंत्री केंद्र की योजनाएं बता रहे थे वहीं भाजपा विधायक अपनी नींद पूरी कर रहे थे।

मथुराSep 22, 2017 / 09:20 pm

अमित शर्मा

BJP MLA
मथुरा। दीनदयाल धाम नगला चन्द्रभान फरह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के अन्तर्गत कृषि उन्नति मेला एवं किसान गोष्ठी में जहां एक ओर मंच पर केन्द्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह केन्द्र सरकार की उपलब्धियां बता रहे थे वहीं गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के विधायक कारिन्दा सिंह मंच पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के बराबर में सोते रहे।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में सो गए विधायक

पंडित दीन दयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे मेले में आज केंद्रीय मंत्री और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही आये हुए थे। मंच पर केंद्रीय कृषिमंत्री राधा मोहन सिंह जनता को सम्बोधित कर रहे थे उधर भाजपा के गोवर्धन क्षेत्र के विधायक कारिंदा सिंह अपनी नींद पूरी कर रहे थे। विधायक कारिन्दा सिंह मंच पर सो रहे थे और उनके साथ पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग भी कारिंदा सिंह को कम्पनी देते हुए सो गए। जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा माननियों को साफ निर्देश हैं कि वह केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को आम जनमानस एवं किसानों तक पहुंचाएं। जब मंच पर सोते हुए पूर्व मंत्री और विधायक कारिंदा से कार्यक्रम ख़त्म होने के बाद सवाल किया तो बगलें झांकते नजर आये।

विधायकों के सोने पर किसान ने ली चुटकी

जनता के कार्यक्रम में आये विधायक और पूर्व मंत्री को जनता ने सोते हुए देखा तो जनता के बीच में चर्चाएं शुरू हो गयीं कि जो विधायक मंच पर सो रहे हैं वो जनता के लिए क्या करेंगे। वहीं इस किसान गोष्ठी में आये किसान राम किशन से हमने विधायक के मंच पर सो जाने के बारे में सवाल किया तो हंसने लगे और हस्ते हुए कहा कि नेता हैं काम ज्यादा कर लिया होगा इस लिए सो गए हैं। सवाल उठता है कि जब विधायक ही केंद्र सरकार की योजनाओं को सुनने में दिलचस्पी नहीं रखते तो जनता तक केंद्र की योजनाएं कैसे पहुंचेंगी।

Home / Mathura / केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में सोते रहे विधायक, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो