scriptVIDEO: मथुरा पहुंची क्वींस बैटन रिले, ब्रजवासियों ने इस अंदाज में किया स्वागत | Patrika News
मथुरा

VIDEO: मथुरा पहुंची क्वींस बैटन रिले, ब्रजवासियों ने इस अंदाज में किया स्वागत

2018 में ऑस्ट्रेलिया में 4 अप्रैल से 15 अप्रैल तक कॉमनवेल्थ गेम का आयोजन किया जा रहा है।

मथुराOct 04, 2017 / 03:08 pm

मुकेश कुमार

queens baton relay

queens baton relay

मथुरा। कॉमनवेल्थ गेम्स की क्वींस बेटन रिले बुधवार को यमुना एक्सप्रेसवे से मथुरा पहुंची। यहां जिला प्रशासन और खेल संघ ने क्वींस बेटन रिले का पारम्परिक तरीके से स्वागत किया। इसके बाद वेटन रिले आगरा के लिए रवाना हो गयी। कॉमनवेल्थ गेम्स अप्रैल 2018 में ऑस्ट्रेलिया में खेले जाएंगे।

पारम्परिक तरीके से स्वागत
यमुना एक्सप्रेसवे के वृंदावन कट पर मथुरा जिला प्रशासन की ओर से स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों ने क्वींस बेटन रिले लेकर मथुरा पहुंचे राष्ट्रमंडल खेल के प्रतिनधियों का स्वागत पारम्परिक तरीके से टीका लगाकर किया। इसके बाद एसएसपी मथुरा स्वप्निल ममगाई को क्वीन वेटन रिले सौंपी।

फूलों की होली ने मोहा मन
स्वागत करने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमें ब्रज की फूलों की होली ने सभी प्रतिनिधियों का मनमोह लिया। इस मौके पर एसएसपी स्वप्निल ममगाई और सीडीओ पवन गंगवार ने सभी प्रतिनिधियों को पटका और साफा पहनाकर भारतीय परम्परा से रूबरू कराया। राष्ट्रमंडल खेल के प्रतिनिधि आर पी पांडे ने कहा कि मथुरा आकर बहुत अच्छा लगा है। यहां हम सभी लोगों का पारम्परिक तरीके स्वागत किया गया। ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधियों को भारतीय संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिला। खास तौर पर ब्रज की होली ने सभी लोगों का दिल जीत लिया।
 

खिलाड़ियों का बढ़ाता है मनोबल
मुख्य विकास अधिकारी पवन गंगवार ने कहा कि इस तरह की चीजें खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाती हैं। इसे खेल प्रतिभा भी निखरती है। बहुत ही अच्छी बात है कि आज क्वींस बेटन रिले मथुरा आयी है। यहां उसका पारम्परिक तारीके से स्वागत किया गया। इसके बाद यहां क्वीन वेटन रिले आगरा के लिए रवाना हो गयी।

ऑस्ट्रेलिया में होंगे कॉमनवेल्थ गेम
गौरतलब है कि 2018 में ऑस्ट्रेलिया में 4 अप्रैल से 15 अप्रैल तक कॉमनवेल्थ गेम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत सभी कॉमनवेल्थ गेम वाले देश में क्वींस बेटन रिले को ले जाया जा रहा है। कॉमनवेल्थ गेम में 72 देश के खिलाड़ी भाग लेंगे।

Home / Mathura / VIDEO: मथुरा पहुंची क्वींस बैटन रिले, ब्रजवासियों ने इस अंदाज में किया स्वागत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो