scriptकुंभ 2021: शाही स्नान को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब | Crowds devotees gathered for royal bath at Vrindavan's Kumbh Mela | Patrika News
मथुरा

कुंभ 2021: शाही स्नान को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

— वृंदावन में चल रहे कुंभ मेले में आज पहला शाही स्नान है।

मथुराFeb 27, 2021 / 10:23 am

arun rawat

vrindavan

घाट पर नहाते शाही स्नान

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मथुरा. वृंदावन में आयोजित हो रहे कुंभ मेले का पहले शाही स्नान में हजारों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। दूरदराज से आए लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस वॉच टावर के जरिए कुंभ मेला परिसर पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।
श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए हैं घाट
वृंदावन में आयोजित किए जा रहे कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक का पहला शाही स्नान शुरू हो गया है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु शाही स्नान में भाग लेने के लिए आये। वहीं हजारों लोगों ने कृष्ण की पटरानी यमुना महारानी में डुबकी लगाकर लाभ पुण्य कमाया। वही कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक में शाही स्नान में भाग लेने के लिए आए महेंद्र सिंह ने बताया कि आज पूर्णिमा का दिन है और आज के दिन यमुना में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि कुंभ मेले का पहला शाही स्नान के साथ-साथ ब्रज में बसंत पंचमी से होली की शुरुआत हो गई है और यहां अपने आप को श्रद्धालु स्नान कर कृतार्थ कर रहे हैं। शाही स्नान की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा रिवर पुलिस और सिविल पुलिस के जवान तैनात किए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। देवराहा बाबा घाट से लेकर यमुना किनारे बने करीब आधा दर्जन घाटों पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।

Home / Mathura / कुंभ 2021: शाही स्नान को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो