scriptभक्तों ने ठाकुर बांके बिहारी से कहा- Happy New Year, देखें वीडियो | Devotees celebrated Happy new year 2019 in Banke bihari temple | Patrika News
मथुरा

भक्तों ने ठाकुर बांके बिहारी से कहा- Happy New Year, देखें वीडियो

वृंदावन और गोवर्धन में भगवान के दर्शनों के उमड़ पड़े देश-विदेश के लाखों भक्त

मथुराJan 01, 2019 / 04:19 pm

Bhanu Pratap

Banke bihari mandir

Banke bihari mandir

मथुरा। कान्हा की नगरी में भक्तिभाव से नव वर्ष मनाने के लिये देश और दुनिया के भक्तगण आए हुए हैं। उन्होंने नववर्ष की शुरुआत भगवान के चरणों में की। वृंदावन स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। हर किसी ने भगवान बांके बिहारी से परिवार के लिए खुशियां मांगीं।
परम आनंद की प्राप्ति

भगवान कृष्णा की नगरी गोवर्धन और वृन्दावन में नव बर्ष मनाने के लिए लाखों की संख्या में भक्त उमड़ पड़े। लोगों का मानना है की यदि भगवान की शरण में आकर नए साल की शुररुआत की जाये तो भगवान आने वाले सभी कष्टों को दूर करते है। उन्हें यहाँ आकर भगवान के दर्शन कर परम आनंद की प्राप्ति होती है। देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने भगवान का आशीर्वाद लेकर अपने नए साल की शुरुआत की।
बांके बिहारी सभी की मनोकामना पूर्ण करें

वही भगवन बांके बिहारी के दर्शन को आए रेखा और कन्हैया ने बताया कि साल का पहला दिन है और यहीं से हम अपने दिन की शुरुआत करना चाहते थे। बहुत अच्छा लगा हम लोगों को यहाँ आकर। भगवन के दर्शन हो गए। मन को शांति मिली।र उम्मीद है बांके बिहारी जी सभी की मनोकामना पूर्ण करेंगे।

Home / Mathura / भक्तों ने ठाकुर बांके बिहारी से कहा- Happy New Year, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो