scriptभगवान बांके बिहारी के रंग में रंगे भक्त | Devotees painted in the color of Lord Banke Bihari | Patrika News
मथुरा

भगवान बांके बिहारी के रंग में रंगे भक्त

– वृन्दावन के बाँके बिहारी मंदिर से 45 दिवसीय होली की शुरुआत – ठाकुर बाँके बिहारी के संग होली खेल भक्त हुए मंत्रमुग्ध – बाँके बिहारी लाल के रंग में रंगे श्रद्धालु

मथुराFeb 16, 2021 / 11:46 am

arun rawat

वृन्दावन के बाँके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आयी महिला श्रद्धालु - फ़ोटो - पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क 

वृन्दावन के बाँके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आयी महिला श्रद्धालु – फ़ोटो – पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क 

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क मथुरा. भगवान बांके बिहारी की नगरी से आज बृज में 45 दिवसीय होली महोत्सव की शुरुआत हो गई। भगवान बांके बिहारी ने मंदिर से होली की शुरुआत की। वही भक्त भी भगवान के साथ होली खेलते नजर आए और भगवान की भक्ति में सराबोर दिखे।


ब्रज में बसंत पंचमी के दिन से 45 दिन तक रंगोत्सव की शुरुआत हो गई है। वृंदावन के भगवान बांके बिहारी मंदिर में आज होली का डांडा गाते हुए मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं पर बांके बिहारी मंदिर के सेवायतों ने दर्शन को आए श्रद्धालुओं पर जमकर गुलाल उड़ाया। मंदिर में आने वाला प्रत्येक भक्त अपने आराध्य के साथ होली खेलकर अपने आपको धन्य मान रहा था। भगवान बांके बिहारी ने आज के दिन बसंती रंग के पोशाक धारण कर भक्तों के साथ होली खेली। ठाकुर के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने भी जमकर मंदिर में होली का आनंद लिया और भगवान की भक्ति के साथ साथ उनके रंग में रंगे भक्त नजर आए।

आगरा से आई रेखा नाम की महिला श्रद्धालु ने बताया कि मंदिर में आकर मन को शांति मिलती है। आज बसंत पंचमी का पावन पर्व है भगवान के दर्शन किए और भगवान के साथ होली का आनंद लिया मंदिर में आकर पूरा वातावरण होलीमय हो गया।

By – Nirmal Rajpoot

Home / Mathura / भगवान बांके बिहारी के रंग में रंगे भक्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो