scriptयमुना एक्सप्रेस-वे पर आग का तांडव, देखिए दिल दहलाने वाला वीडियो | Fire in vehicles on Yamuna express way latest news in hindi | Patrika News
मथुरा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर आग का तांडव, देखिए दिल दहलाने वाला वीडियो

आग से 2 कार, 1 ट्रक और एक अन्य के वाहन चपेट में आ गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

मथुराOct 28, 2018 / 02:41 pm

अभिषेक सक्सेना

fight in patna

fight in patna

मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार और गैस टैंकर आपस में भिड़ गए। भिड़ंत इतनी तेज थी कि कई वाहनों में आग लग गई। पुलिस और दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विकराल की थी आग

जानकारी के मुताबिक जिले के थाना सुरीर इलाके के यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन संख्या 85 पर नोएडा से आगरा की तरफ जा रहे एक गैस टैंकर ने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी। टक्कर से एल.पी.जी गैस के कैप्सूल में आग लग गई । आग से 2 कार, 1 ट्रक और एक अन्य के वाहन चपेट में आ गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
कई वाहन खाक

घटना की सूचना पर यमुना एक्सप्रेसवे के कर्मचारी और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में सभी वाहन बुरी तरह जलकर खाक हो गए। कार में सवार तीन लोग बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दोनों ओर का यातायात रोका

यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा होने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने और यमुना एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ वाहनों को रोक दिया। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। अगर दोनों तरफ से यमुना एक्सप्रेस वे को रोका नहीं गया होता तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। जिस एलपीजी के कैप्सूल से कार का टकराव हुआ था, उसका चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। बताया जा रहा है कि एलपीजी गैस कैप्सूल ने पीछे से कार में टक्कर मारी, उसी के चलते आग लगी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है ।
कोई हताहत नहीं

पुलिस क्षेत्राधिकारी मांट जगवीर सिंह ने बताया कि टैंकर की आग में कई वाहन चपेट में आ गए। आग पर काबू पा लिया गया है। स्थिति कंट्रोल में है। कोई हताहत नहीं हुआ है। कुछ लोग घायल हुए हैं और उनको उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

Home / Mathura / यमुना एक्सप्रेस-वे पर आग का तांडव, देखिए दिल दहलाने वाला वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो