ताकत दिखाना जरूरी बता दें कि शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कमल संदेश यात्रा निकाली गई। वहीं भाजपा की कमल संदेश यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को देखकर सांसद हेमा मालिनी बेहद उत्साहित नजर आईं। उन्होंने भाजपा की इस यात्रा को लेकर कहा कि यह एक अच्छा आइडिया है। उन्होंने कहा कि इस बाइक रैली से पूरे देश में यह संदेश जा रहा है कि कितनी बड़ी संख्या में जो लोग बीजेपी से जुड़े हैं उनका सम्मान करने के लिए हम भी उनके साथ जुड़े हैं। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या भाजपा इस यात्रा के माध्यम से अपना शक्ति प्रदर्शन कर रही है तो उन्होंने कहा कि ताकत तो दिखाना जरुरी है, हम क्यों ताकत नहीं दिखायेंगे।
बनेगा राम मंदिर उन्होंने कहा कि देश का यूथ हमारे साथ जुड़ा है हमारे पास ताकत है तो जरुर दिखायेंगे। यह बात उन्होंने बाइक रैली में शामिल होने से पहले कही और वे बाइक रैली में शामिल होने के लिए उत्सुक भी नजर आईं। राम मंदिर निर्माण को लेकर सवाल पर हेमा मुस्कुरा दीं और बोलीं की मीडिया बीच-बीच में राम मंदिर ले आती है, फिर उन्होंने कहा कि राम मंदिर भी बनेगा।