scriptद्वारिकाधीश मंदिर में होली बगीचा, रंगों से सराबोर हुए श्रद्धालु, देखें वीडियो | Holi 2018 Holi in dwarikadhish temple Mathura latest news in hindi | Patrika News
मथुरा

द्वारिकाधीश मंदिर में होली बगीचा, रंगों से सराबोर हुए श्रद्धालु, देखें वीडियो

द्वारिकाधीश मंदिर में हुई ऐसी होली कि आप रोमांचित हो उठेंगे

मथुराMar 20, 2019 / 12:33 pm

suchita mishra

holi

holi

मथुरा। कान्हा की नगरी मथुरा म होली पर्व की घूम मची हुई है। बृज मंडल के प्रमुख श्री द्वारिकाधीश मंदिर मे ‘बगीचा होली’ का भव्य आयोजन किया गया। बृज में श्रीद्वारिकाधीश मंदिर का अपना अलग ही महत्व है। मंदिर को बगीचा की तरह सजाया गया। इसी कारण इसे बगीचा होली कहा जाता है।
विदेशी श्रद्धालु भी होली की मस्ती में
श्रद्धालु होली के रंगों में सराबोर नजर आये। होली बगीचे के माध्यम से आराध्य ठाकुर जी अपने भक्तों के साथ टेसू केसर के रंगों से होली खेलते हैं। श्री द्वारिकाधीश भगवान के मंदिर में होली की अनोखी छटा देखते ही बन रही थी। पूरा मंदिर प्रांगण होली पर्व की मस्ती में डूबा हुआ था। इस होली को देखने के लिये बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े हुए थे। विदेशी श्रद्धालु भी होली की मस्ती में डूबे नजर आए।

टेसू के फूलों से बना रंग उड़ाया
श्रद्धालुओं का कहना है कि बृज मंडल जैसी होली अन्यत्र कहीं नहीं होती है। इसी प्रकार बृज के अन्य सभी प्रमुख मंदिरों में भी होली पर्व की धूम मची हुई है। पूरा बृज मंडल होली की मस्ती में डूबा हुआ है। श्रद्धालुओं ने बताया कि यहाँ की होली सभी से अलग है। भगवान के मंदिर को बगीचे की तरह सजाया गया है। बहुत ही आनंद आ रहा है यहाँ भगवान के साथ होली खेलने में जमकर रंग और गुलाल के साथ टेसू के फूलों से बना रंग भी उड़ाया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो