ये मामला मंगलवार को थाना सुरीर क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर के जंगलों में 25 वर्षीय प्रियंका का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सब को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं मामले की जांच में जुट गई है। ससुरालीजनों का आरोप है कि प्रियंका के पति संतोष ने नशे के आदी होने के कारण प्रियंका की हत्या कर दी। वहीं मृतका प्रियंका के पिता अनिल कौशिक ने न्याय की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें– जामिया फायरिंग के आरोपी को राष्ट्रीय खिलाड़ी ने दिया था कट्टा, गिरफ्तार घटना की सूचना पर पहुंचे क्षेत्र अधिकारी मांट आलोक दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रियंका पुत्री अनिल कौशिक उम्र करीब 25 वर्ष निवासी घड़ी मिथेन की शादी 7 वर्ष पूर्व सिरौली निवासी संतोष पुत्र सुरेश चंद तिवारी से हुई थी। मृतका का पति संतोष नशे का आदी है उसी पर गला दबाकर हत्या का आरोप है, परिजन जो भी तहरीर देंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।