scriptjanmashtami कान्हा के जन्म की साक्षी बनने को बेताब यमुना, द्वापर युग से तुलना की जा रही | janmashtami 2019 Flood in Yamuna before Shri Krishna birth in mathura | Patrika News
मथुरा

janmashtami कान्हा के जन्म की साक्षी बनने को बेताब यमुना, द्वापर युग से तुलना की जा रही

बालकृष्ण के जन्म की साक्षी बनने को यमुना भी बेताब दिख रही है। तेजी से बह रही है। इस बार द्वापर की तरह जन्माष्टमी पर यमुना अपने पूरे उफान पर है।

मथुराAug 23, 2019 / 08:56 pm

अमित शर्मा

janmashtami कान्हा के जन्म की साक्षी बनने को बेताब यमुना, द्वापर युग से तुलना की जा रही

janmashtami कान्हा के जन्म की साक्षी बनने को बेताब यमुना, द्वापर युग से तुलना की जा रही

मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार इस बार मथुरा में कान्हा का जन्मोत्सव धूमधाम से मना रही है। इसे लेकर तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। वहीं बालकृष्ण के जन्म की साक्षी बनने को यमुना भी बेताब दिख रही है। तेजी से बह रही है। इस बार द्वापर की तरह जन्माष्टमी पर यमुना अपने पूरे उफान पर है।
यह भी पढ़ें– तीन लोक से न्यारी मथुरा में जन्माष्टमी की धूम, 24 को होगा अजन्मे का जन्म, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

तटीय इलाकों में पानी
यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण तटीय इलाकों में पानी ने दस्तक दे दी है। बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं और लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बता दें कि हथिनीकुंड बैराज से 8 लाख क्यूसेक से अधिक पानी एकसाथ छोड़े जाने के बाद जहां दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, वहीं मथुरा-वृन्दावन में भी यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। तटीय इलाकों में दस्तक देना शुरू कर दिया है, जिसके कारण लोगों ने पलायन शुरू कर दिया है। यमुना में इतना अधिक पानी आने को लेकर वजह चाहे जो भी रही लेकिन आध्यात्मिक दृष्टि से लोग इसे अच्छा मान रहे हैं और इसकी तुलना द्वापरयुग से कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें

कृष्ण नगरी में जन्माष्टमी मनाने से पहले आगरा पहुंचेंगे सीएम योगी, जानिए पूरा प्रोग्राम



द्वापर जैसा नजारा
वृन्दावन के रहने वाले मदन मोहन शर्मा का कहना है कि द्वापर में श्रीकृष्ण के जन्म के समय भी यमुना नदी पूरे उफान पर थी, जिसे वासुदेव जी ने पार कर श्रीकृष्ण को कंस के कारागार मथुरा से गोकुल पहुंचाया था। उसी तरह इस बार भी जन्माष्टमी पर यमुना की लहरें कृष्ण के जन्मोत्सव की मथुरा में साक्षी बनेंगी।

यह भी पढ़ें

कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा जाने का प्लान हैं तो जरूर पढ़ लें ये खबर, 24 और 25 को ये रहेगी यातायात व्यवस्था..

1978 में आई थी बाढ़
मथुरा निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि सन 1978 में यमुना ने आई बाढ़ के समय मथुरा-वृन्दावन की गलियों में नाव चली थी। इसके बाद इतना पानी कभी यमुना में नहीं आया। अबकी बार लग रहा है कि शायद उस समय जैसा नजारा देखने को मिले। लोगों का कहना है कि मथुरा में इस बार भव्य और दिव्य तरीके से जन्माष्टमी का आयोजन सरकार द्वारा कराया जा रहा है और खुद सीएम योगी यहां श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होने आ रहे हैं। पूरे मथुरा को सजाया जा रहा है तो यमुना भी तो भगवान श्रीकृष्ण की पटरानी हैं, तो वे भी अपने दिव्य स्वरूप में कान्हा के जन्मोत्सव की साक्षी बनेंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो