वहीं जोगेंद्र के बेटे की तहरीर पर बबलू ठाकुर पुत्र वीरी सिंह, शिम्मो पुत्र जल सिंह, सत्यापाल पुत्र थान सिंह, थान सिंह पुत्र निनुआ और मोहनश्याम पुत्र दौलतराम के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। जोगेंद्र के बेटे ने आरोप लगाया है कि इन सभी ने पहले मारपीट की और फिर मेरे मां-बाप को मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। सत्यपाल और मोहनश्याम गिरफ्तार करके जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि तीन फरार आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।