10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीर मुद्दे पर फिरोजाबाद में बोले भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, धारा 370 हटाकर प्रधानमंत्री ने दिखाया 56 इंच का सीना

- भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने गांव ओखरा में ग्राम चैपाल को किया संबोधित।- गांव चिलासनी में सेक्टर व बूथ अध्यक्षों की बैठक में उप चुनाव को लेकर दिए दिशा निर्देश।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 1 Sep 2019, 4:36 PM IST

bl verma

bl verma

फिरोजाबाद। टूंडला विधानसभा में होने वाले उप चुनाव को लेकर रविवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश सरकार में निर्माण निगम के चेयरमैन दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र के दो गांवों में ग्राम चैपाल व सेक्टर अध्यक्षों की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने उप चुनाव की तैयारियों को लेकर दिशाा निर्देश दिए।

यह भी पढें—

100 सीट 56 का स्टाफ हुआ फुल, आधी अधूरी तैयारी के बीच फिरोजाबाद का मेडिकल कॉलेज हुआ शुरू

पाकिस्तान को सिखाया सबक
गांव ओखरा में उन्होंने ग्राम चौपाल में कहा कि कश्मीर मुद्दे पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 56 इंच का सीना पाकिस्तान को दिखा दिया। जो काम पूर्व की सरकारें नहीं कर सकीं वह काम प्रधानमंत्री ने कर दिखाया। भाजपा सरकार को रोकने के लिए विपक्षी पार्टियां एकजुट हो गईं। इसके बाद भी भाजपा को सत्ता में आने से नहीं रोक सकीं। उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री दूसरों के हाथों के रिमोट कंट्रोल बनकर रहते थे लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली की विदेशों में भी चर्चाएं हैं। वह 17 से 20 घंटे काम करते हैं।

यह भी पढें—

इस बार सुहागनगरी में 300 से अधिक पांडालों में विराजेंगे विघ्नहर्ता भगवान गणेश, दस दिनों तक चलेगा आयोजन

भाजपा को बनाओ सशक्त
बृज क्षेत्र मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि यही समय है जब भाजपा को सशक्त बनाने के लिए उसे मजबूत करना होगा। पार्टी कभी जातिवाद की राजनीति नहीं करती। यहां मैदान में जो भी प्रत्याशी आएगा उसकी पहचान फूल का निशान होगा। चुनाव विस्तारक लक्ष्मीकांत अवस्थी ने कहा कि देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। बूथ और सेक्टर अध्यक्षों के बल पर पार्टी चुनाव जीतती आई है। आगे भी पार्टी चुनाव जीतने का काम करेगी। गांव चिलासनी में मंत्री ने सेक्टर व बूथ अध्यक्षों की बैठक में चुनाव को लेकर दिशा निर्देश दिए।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगन सेठ, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप, महावीर बघेल, मोहनदेव शंखवार, नरेश बघेल, शीलेन्द्र प्रताप, अनंत प्रताप सिंह, गोपाल कृष्ण, संजय परमार, शैलेन्द्र वाल्मीकि, मुन्नालाल गुप्ता, राकेश, विनोद उर्फ बिन्नू, मुन्नालाल कुशवाह, नत्थी सिंह बघेल, गवेन्द्र पाल सिंह, मोहित उपाध्याय आदि मौजूद रहे।