14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिरोजाबाद में टेसू-झेंझी विसर्जन करने जा रहे लोगों को कार ने रौंदा, 5 की मौत

Firozabad Car Accident: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में टेसू विसर्जन के लिए जा रहे ग्रामीणों के लिए रविवार की रात काल बनकर आई। तेज रफ्तार कार ने ग्रामीणों को टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में 5 की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Aman Pandey

•

Updated: 26 Oct 2026, 9:36 AM IST

Accident in Russia

(Representational Photo)

Tesu-Jhanjhi Immersion Accident: फिरोजाबाद में रात तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने टेसू-झेंझी का विसर्जन करने जा रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में 3 लड़कियों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने कार में सवार चार लोगों की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें भीड़ से छुड़ाया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा

घटना नसीरपुर थाना क्षेत्र के छटनपुर गांव की है। रविवार रात करीब 9 बजे बेटेश्वर मार्ग पर लड़कियां सड़क किनारे बने कुएं में टेसू-झेंझी का विसर्जन कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी एक लड़की को टक्कर मार दी। इसके बाद गुस्साए लोगों ने कार सवारों को घेर लिया और आगे सड़क जाम कर दी। भीड़ ने कार में तोड़फोड़ भी शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान ड्राइवर ने कार पीछे की और भागने के लिए रफ्तार बढ़ा दी। इस दौरान उसने सड़क पर घेरकर खड़े लोगों को कुचल दिया।

भीड़ ने की कार सवारों की पिटाई

हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कार में सवार चार लोगों को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा। बताया गया है कि कार सवार सभी लोग नशे में थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें भीड़ से छुड़ाया।

मृतकों और घायलों के नाम

हादसे में अंजली (15), ब्रजेश की बेटी आकांक्षा (15), गंभीर सिंह के बेटे हरीश कुमार (25), ब्रजेश कुमार की बेटी बबली (17) और शिशुपाल की बेटी गुन्नू (10) की मौत हो गई। जबकि घायलों में अमर सिंह के बेटे चंद्रवीर (55), राम ब्रजेश के बेटे उमाशंकर (40), सुखवीर के बेटे धीरज (30) और सोनू (29), चंद्रवीर के बेटे मयंक (11) समेत 10 लोग शामिल हैं।

अस्पताल के बाहर शव रखकर प्रदर्शन

मृतकों के परिजनों ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि पुलिस ने समय रहते मदद नहीं की। मौके पर पहुंचे अधिकारी परिजनों को समझाने में जुटे रहे।

विधायक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे


हादसे की सूचना मिलते ही सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर सिरसागंज सीओ चंचल त्यागी, शिकोहाबाद सीओ जबविंद गुप्ता, शिकोहाबाद इंस्पेक्टर अनुज कुमार, नसीरपुर इंस्पेक्टर जसवीर सिंह, सिरसागंज इंस्पेक्टर अनिल कुमार और मक्खनपुर इंस्पेक्टर चमन शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।