10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘चुनाव के वक्त ही क्यों याद आते हैं मंदिर-मठ?’: अखिलेश यादव के धार्मिक रुख पर भड़के शिया मौलाना

Maulana Abuzar Abbas: SP चीफ अखिलेश यादव पर शिया धर्मगुरु और अरबी और फारसी कॉलेज के प्रोफेसर मौलाना अबूजर अब्बास ने कहा कि हमारा मानना ​​है कि यह पूरी तरह से चुनाव से जुड़ा मामला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 10 Nov 2026, 6:34 PM IST

Maulana Abuzar Abbas

शिया धर्मगुरु और अरबी और फारसी कॉलेज के प्रोफेसर मौलाना अबूजर अब्बास (Photo-IANS)

Maulana Abuzar Abbas Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या और धार्मिक स्थलों के प्रति अचानक रुख पर विपक्षी दलों और धर्मगुरुओं ने तीखा हमला बोला है। शिया मौलाना से लेकर भाजपा नेताओं तक ने इसे चुनावी चाल करार दिया है। आरोप है कि चुनाव नजदीक आते ही मंदिर-मठ याद आने लगते हैं, जबकि सपा शासनकाल में अयोध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोक थी। नेताओं ने अखिलेश से पुराने बयानों के लिए माफी मांगने और स्पष्ट रुख रखने की मांग की है। यह बहस 2027 के चुनाव को लेकर सपा की रणनीति पर सवाल खड़े कर रही है।‘चुनाव के वक्त ही क्यों याद आते हैं मंदिर-मठ?’: अखिलेश पर हमलों का दौरअखिलेश यादव के धार्मिक रुख और संभावित अयोध्या दौरे को लेकर राजनीतिक और धार्मिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं आई हैं।

'पहले क्यों नहीं गए धार्मिक स्थलों पर?'

मौलाना अबूजर अब्बास ने कहा कि हमारा मानना है कि यह पूरी तरह से चुनाव से जुड़ा मामला है। जब भी चुनाव आते हैं, इन नेताओं को अचानक धार्मिक जगहें याद आने लगती हैं। वे पहले इन जगहों पर क्यों नहीं गए? उन्हें अब क्यों याद आ रही हैं? मौलाना का यह बयान अखिलेश यादव के हालिया धार्मिक स्थलों के दौरे के संदर्भ में आया है।

'अखिलेश यादव का धार्मिक दौरा सिर्फ चुनावी पैंतरा'

उन्होंने साफ तौर पर आरोप लगाया कि चुनावी मौसम में नेता धार्मिक भावनाओं का इस्तेमाल करते हैं, जबकि सामान्य दिनों में इन जगहों पर उनका ध्यान नहीं जाता। शिया धर्मगुरु के इस बयान से सपा प्रमुख के धार्मिक रुख को लेकर नई सियासी बहस शुरू हो गई है। विपक्षी दल इसे अखिलेश यादव की छवि सुधारने की कोशिश बता रहे हैं, जबकि सपा इसे सामान्य धार्मिक आस्था से जोड़कर देख रही है। मौलाना अब्बास के बयान ने फिरोजाबाद और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा तेज कर दी है।

सपा शासन पर सवाल

लखनऊ में मंत्री दयाशंकर सिंह ने आरोप लगाया कि अखिलेश मुख्यमंत्री रहते अयोध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम बंद करा दिए गए थे। रामलीला का आयोजन नहीं हुआ और बजट नहीं दिया गया। वे अयोध्या जाते हैं, राम की बात करते हैं, लेकिन दर्शन नहीं करते।

जवाबदेही की मांग

पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि अखिलेश को अयोध्या में जनसभा कर अपना रुख साफ करना चाहिए। पिता के कृत्यों को स्वीकार करें या पार्टी स्पष्ट करे।

माफिया और राम नाम

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा ने ‘एक जिला, एक माफिया’ दिया, गुंडों को पनाह दी। आज वही लोग ‘राम-राम’ जप रहे हैं। पहले अयोध्या धाम और भगवान राम का नाम नापसंद था। सपा के सपने पूरे नहीं होंगे।

चुनावी हिंदू का आरोप

पटना में भाजपा राष्ट्रीय सचिव रोहन गुप्ता ने कहा कि जो कभी मंदिर नहीं जाते थे, अब चुनावी हिंदू बनने को मजबूर हैं। यह राम लला और सनातन का प्रभाव है। अखिलेश पुराने बयानों के लिए माफी मांगें और दिल्ली वाले बड़े भाई को भी साथ लेकर आएं।