Pankaj Chaudhary Slams Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के प्रतावित राम मंदिर जाने की टाइमिंग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने तीखा हमला बोला है। लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि सबसे पहले मैं सभी को दिवाली की दिल से शुभकामनाएं देता हूं। जहां तक अखिलेश यादव की राम जन्मभूमि जाने की तारीख तय करने की बात है, मुझे लगता है कि यह सिर्फ एक और राजनीतिक चाल है। उन्होंने कहा, अगर उन्हें सच में पछतावा होता, तो उन्हें 12 तारीख के बजाय 6 तारीख को जाना चाहिए था।