10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिरोजाबाद में सोलर पैनल गिरने से 8 साल की मासूम समेत 2 की मौत, 3 गंभीर घायल

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में तेज तूफान के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ। जसराना के चनारी गांव में घर पर लगा सोलर पैनल गिरने से 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पढ़ें पूरी खबर।
2 min read
Google source verification
UP News

सोलर पैनल गिरने से 8 साल की मासूम समेत 2 की मौत

Firozabad News:उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शुक्रवार को तेज तूफान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। जसराना थाना क्षेत्र के चनारी गांव में एक मकान पर लगा सोलर पैनल अचानक नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आने से 8 साल की बच्ची कनिष्का और मकान मालिक गिरीश बाबू (45) की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की। पुलिस के मुताबिक, सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

तेज तूफान में घर पर गिरा सोलर पैनल

पुलिस के मुताबिक, तूफान के बीच एक मकान पर लगा सोलर पैनल अचानक नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आने से मकान मालिक गिरीश बाबू और 8 साल की कनिष्का की मौत हो गई। हादसा अचानक हुआ, जिससे वहां मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

तीन लोग गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जसराना थाने के प्रभारी भगवत सिंह ने शनिवार को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आए और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यूपी में आंधी-बारिश और ओलों से तबाही, चार लोगों की मौत

वहीं, प्रदेश में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। कई जिलों में तेज आंधी और बारिश के साथ ओले भी गिरे। इस दौरान हुए अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में संभल और कासगंज के एक-एक व्यक्ति के अलावा फिरोजाबाद के दो लोग शामिल हैं। मौसम में बदलाव का सबसे ज्यादा असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देखने को मिला। तेज आंधी के कारण कई जगह पेड़ और होर्डिंग गिर गए, जबकि कुछ मकानों को भी नुकसान पहुंचा। इसके अलावा खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान होने की खबर है।

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग