SIR और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA गठबंधन के नेता लगातार विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार रात विपक्षी सांसदों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। विपक्षी नेताओं के मुताबिक, राष्ट्रपति ने उनकी बात सुनी। अब सोमवार, 12 अक्टूबर को विपक्षी सांसदों की मुख्य न्यायाधीश (CJI) से मुलाकात प्रस्तावित है।