Uttar Pradesh Congress Electoral Performance: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत तेज है। कांग्रेस इस बार प्रदेश में करीब 180 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, लेकिन सपा इतनी सीटें देने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर सहमति बनना अहम होगा। हालांकि, कांग्रेस के पिछले विधानसभा चुनावों का रिकॉर्ड देखें तो पार्टी की स्थिति लगातार कमजोर हुई है। साल 1996 में 33 सीटें जीतने वाली कांग्रेस साल 2022 में सिर्फ 2 सीटों पर सिमट गई थी।